Friday , September 11 2026
Breaking News

Jalandhar Police को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक काबू

जालंधर (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा  के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 किलोग्राम भुक्की बरामद की है।

PunjabKesari

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि CIA स्टाफ की पुलिस टीम ने 2 आरोपियों मनजीत सिंह उर्फ ​​मनी पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव उमरेवाल नजदीक माता दा मंदिर, थाना मेहतपुर जालंधर और जुगराज सिंह उर्फ जोगा पुत्र गुरनाम सिंह  को गिरफ्तार किया था। इनके पास से क्रमश: 1 किलो 25 ग्राम हेरोइन व 5 किलो 58 ग्राम अफीम बरामद की गई। जांच के दौरान पता चला है कि नशा तस्करी गिरोह का सरगना इंद्रजीत सिंह उर्फ ​​लाबू पुत्र पिप्पल सिंह निवासी गांव दोलेवाल, थाना कोट ईसे खां मोगा है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इसी दौरान पुलिस ने उसके ड्राइवर प्रकाश सिंह उर्फ ​​पाशा पुत्र गुरचरण सिंह निवासी अम्बेदकर नगर, गिद्दड़बाहा, जिला मुक्तसर साहिब को 45 किलोग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामला संख्या 181 दिनांक 14.08.2024 धारा 21,18,29-61-85 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था और बाद में धारा 15-61-85 एनडीपीएस अधिनियम को जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है तथा विस्तृत जानकारी बाद में सांझा की जाएगी।  आरोपी का अभी तक कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!