Thursday , November 12 2026
Breaking News

Semi-finals में किस टीम से होगा इंडिया का मुकाबला, कब खेला जाएगा मैच

स्पोर्ट्स  , (PNL) : टी20 विश्व कप के रोमांचक सुपर 8 चरण के बाद अब टूर्नामेंट अपने निर्णायक दौर में पहुंच गया है। सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो चुकी हैं और टीम इंडिया ने भी अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब भारत का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा। सुपर 8 मुकाबलों के समाप्त होने के बाद अब टूर्नामेंट में दो सेमीफाइनल और एक फाइनल समेत केवल तीन मैच शेष हैं। सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चार टीमें हैं: इंडिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगी। जो टीम यह मैच जीतेगी, वह सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेडे में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच पिछले कुछ वर्षों में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिली है, जिससे यह मैच और भी रोमांचक माना जा रहा है। भारत और इंग्लैंड की टीमें लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। 2022 में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था। वहीं 2024 के संस्करण में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी और अंततः खिताब भी अपने नाम किया था। ऐसे में 2026 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक और प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। फिलहाल टूर्नामेंट में दो दिन का ब्रेक रहेगा, जिसके बाद क्रिकेट प्रेमियों को लगातार तीन बड़े मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा। भारतीय फैंस की नजरें अब 5 मार्च पर टिकी हैं, जहां टीम इंडिया फाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!