Monday , March 16 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : दुनिया के सबसे बड़े दुबई एयरपोर्ट पर ईरान ने किया ड्रोन से हमला, लगी भीषण आग, सभी फ्लाईटें रद्द, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : आज सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के आसपास ईरानी ड्रोन ने हमला किया, जिससे एक फ्यूल टैंक में भीषण आग लग गई. 16 मार्च 2026 को दुबई मीडिया ऑफिस ने X पर पोस्ट करके कन्फर्म किया कि ‘ड्रोन इंसिडेंट’ की वजह से फ्यूल टैंक प्रभावित हुआ और आगजनी की घटना हुई है.

ड्रोन हमले के फौरन बाद दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. ऑफिशियल अपडेट में कहा गया है कि आग अब पूरी तरह कंट्रोल में है. इस हादसे में कोई घायल या मौत की खबर नहीं है. सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं, ताकि एयरपोर्ट, रहने वाले लोगों और स्टाफ को कोई खतरा न हो.

इस घटना के बाद दुनिया का सबसे बड़ा कहे जाने वाले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दी गईं हैं. एमिरेट्स एयरलाइंस ने भी X पर पोस्ट किया कि आने-जाने वाली फ्लाइट्स टेम्परेरी बंद हैं. पैसेंजर्स को एयरलाइंस से संपर्क करने और एयरपोर्ट न आने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है, एयरपोर्ट रोड और टनल बंद रहे, लोगों को अल्टरनेटिव रूट इस्तेमाल करने को कहा गया है.

UAE पर 1,800 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन अटैक

यह हमला ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग का हिस्सा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने जंग शुरू होने से अब तक UAE पर 1,800 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन फायर किए हैं. UAE सबसे ज्यादा टारगेटेड देश बन गया है. ईरान अमेरिकी बेस, एयरपोर्ट, पोर्ट और ऑयल फैसिलिटी को टारगेट कर रहा है, क्योंकि यहां से अमेरिका-इजरायल ने ईरान के लीडरशिप पर हमले किए थे.

पिछले कुछ दिनों में भी दुबई के आसपास कई ड्रोन इंसिडेंट हुए हैं, जैसे एयरपोर्ट के पास ड्रोन गिरने से 4 लोग घायल हुए, बिल्डिंग पर डेब्री से छोटी आग लगी या फिर बुर्ज खलीफा के पास हुए ड्रोन हमले. आज का यह हमला फ्यूल टैंक पर हुआ, जो बड़ा खतरा था. UAE की एयर डिफेंस ने ज्यादातर ड्रोन और मिसाइल इंटरसेप्ट किए हैं, लेकिन कुछ इंपैक्ट हो रहे हैं. दुबई पुलिस और अथॉरिटी लगातार अपडेट दे रही हैं. स्थिति अब स्थिर है, लेकिन जंग की वजह से गल्फ में ट्रैवल और सिक्योरिटी को लेकर चिंता बनी हुई है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के गाजी गुल्ला अंडर ब्रिज का गार्डर टूटा:लोडेड ट्रक की टक्कर से फिर गिरा, बाल-बाल बचा चालक, लगा जाम

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के गाजी गुल्ला क्षेत्र में स्थित रेलवे अंडर ब्रिज पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!