Monday , August 17 2026
Breaking News

जालंधर में LPG सिलेंडरों के लिए हेल्पलाइन जारी:कालाबाजारी रोकने को टीमें बनीं, वाट्सएप पर करें शिकायत

जालंधर , (PNL) :  जालंधर में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने नियम बनाए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है। यह कहना है डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल का। डीसी ने बताया कि गैस एजेंसियों की चेकिंग के लिए टीमें भी बनाईं। अब व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9646222555 जारी किया है। इस पर लोग गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत कर सकेंगे। डीसी ने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए स्टाफ तैनात किया जा रहा है, जो वाट्सएप पर मिलने वाली जानकारी पर कार्रवाई करेगीष इसके लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) के नेतृत्व में गठित कमेटी को भी शिकायत भेजी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें कहीं भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत उक्त हेल्पलाइन नंबर के जरिए साझा की जाए, ताकि जिला प्रशासन द्वारा तुरंत बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

डा. अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा बने हालात को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सारी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सिलेंडरों की कालाबाजारी और गैर-कानूनी जमाखोरी को रोकने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) की अध्यक्षता के तहत एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है। इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई सुनिश्चित बनाने के लिए गैस एजेंसियों और उनके गोदामों पर निगरानी के लिए जिला प्रशासन की टीमों द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। लोगों से अफवाहों से सतर्क रहने की अपील डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अफवाहों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किल्लत के बारे में अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से घबराहट में आकर गैस सिलेंडरों की बेलौड़ी खरीद करने से गुरेज करने की अपील भी की। कालाबाजारी और गैर-कानूनी जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि अगर कोई ऐसा मामला सामने आता है तो जरूरी वस्तुएं अधिनियम-1955 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मोहाली, (PNL) : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा PCA स्टेडियम, मोहाली …

जालंधर के अलास्का चौक के पास भीषण हादसा, बस ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के अलास्का चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जहां …

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगा मॉडल टाउन, समाजसेवा का दिया संदेश, भंगड़ा व योग सत्र ने बांधा समय

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी, …

सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् रोकने का आरोप, कांग्रेस की सफाई- ये गलत, नए कानून के मुताबिक गाया गया

नई दिल्ली, (PNL) :स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया …

लुधियाना में एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 3 बाइक सवार गिरफ्तार, लोगों ने उनकी पिटाई की

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में लुटेरों और चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!