Sunday , April 12 2026
Breaking News

जालंधर में डबल मर्डर, घर में सो रहे दो दोस्तों को एक युवक ने गोलियां मारकर मार डाला, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। शहर में डबल मर्डर हो गया है। लम्मा पिंड में एक घर के अंदर सो रहे दो दोस्तों को एक युवक ने गोलियां मारकर मार डाला। मृतकों की पहचान मोता सिंह नगर के शिव और बस्ती शेख के विनय तिवारी के रूप में हुई है। घटना के बाद रामा मंडी थाने की पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक अपने किसी अन्य दोस्त के घर पर सो रहे थे। इसी दौरान मिट्ठापुर निवासी आरोपी मन्ना आया और सोते समय उन्हें गोलियां मार दी। मृतक दोनों युवक थाना डिवीजन नंबर-6 में दर्ज एक मामले में वांछित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!