Sunday , October 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर पंजाब पुलिस ने भी इन धाराओं के तहत किया केस दर्ज, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के रोपड़ रेंज के DIG आईपीएस हरचरन सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लुधियाना के कस्बा समराला में पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। CBI ने गांव बोंदली स्थित उनके फार्महाउस विरसात लोकेशंस महल फार्म में चेकिंग की। जहां से अवैध रूप शराब की बोतलें मिली हैं।

CBI के इंस्पेक्टर रोमीपाल के बयान के बाद FIR दर्ज की गई है। जिसके अनुसार, CBI ने फार्महाउस से अवैध रूप से रखी गई 2.89 लाख रुपए की 108 बोतलें शराब बरामद की हैं। इसके अलावा DIG के फार्महाउस से 17 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि फार्महाउस को कुछ समय पहले प्री-वेडिंग शूटिंग, गानों की शूटिंग और शादियों के लिए किराए पर दिया जाता था।

CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद आलीशान फार्महाउस पर छापा मारा। CBI को फार्महाउस से महंगी शराब की बोतलें मिलीं। CBI ने शराब को आबकारी निरीक्षक विजय कुमार और आबकारी निरीक्षक मेजर सिंह को समराला पुलिस की मौजूदगी में सौंप दिया। भुल्लर के खिलाफ समराला पुलिस स्टेशन में आबकारी अधिनियम की धारा 61, 1 और 14 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, DIG भुल्लर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं क्योंकि पुलिस अवैध रूप से 17 जिंदा कारतूस रखने के लिए FIR में आर्म्स एक्ट अधिनियम की धाराएं जोड़ सकती है। भुल्लर को 16 अक्टूबर को CBI ने मंडी गोबिंदगढ़ स्थित एक स्क्रैप डीलर आकाश बत्ता से 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

उनके कब्जे से 7.5 करोड़ रुपए नकद, 2.5 किलो सोने के आभूषण और रोलेक्स और राडो सहित 26 लग्जरी कलाई घड़ियां बरामद हुई हैं। DIG और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर पंजाब के विभिन्न स्थानों पर स्थित 50 अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। समराला के DSP तरलोचन सिंह ने FIR की पुष्टि की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!