Tuesday , September 29 2026
Breaking News

Delhi विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों ने डाला वोट

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली में आज विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। आम लोगों के साथ ही कई दिग्गज भी मतदान केंद्र पहुंच कर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। एक तरफ जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मतदान किया है तो वहीं दिल्ली की सीएम, पूर्व डिप्टी सीएम, उपराज्यपाल, सेनाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री समेत तमाम लोगों ने वोट डाला है।  आइये एक नजर डालते हैं उन हस्तियों पर, जो सुबह ही वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में मतदान किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि मैंने दिल्ली की जनता से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की है। मैं चाहता हूं कि दिल्ली के लोग वोटिंग में रिकॉर्ड बनाएं…”

वोट डालने के बाद दिल्ली  की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है बल्कि एक धर्मयुद्ध है। भाजपा नेता मनजिंदर सिसरा ने कहा कि ये सिर्फ दिल्ली का चुनाव नहीं है बल्कि ये एतिहासिक चुनाव है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने डाला वोट

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मैं सभी मतदान अधिकारियों, सुरक्षा बलों, एमसीडी, एनडीएमसी को धन्यवाद देना चाहता हूं। पिछले 1-2 महीने से सभी लोग कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रहे थे। सभी आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) और डीसीपी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

नतीजा ये हुआ कि पिछले 1 महीने में दिल्ली में 12,000-13,000 से ज्यादा रैलियां शांतिपूर्वक की गईं। जो छोटी-मोटी घटनाएं हुईं और जिनकी शिकायत की गई, उन पर तुरंत कार्रवाई की गई। यह निष्पक्षता और समान अवसर है। सीविजिल बहुत प्रभावी है। जनसंख्या, नेताओं और उम्मीदवारों ने सीविजिल का उपयोग किया है। इसमें एक डिजिटल ट्रेल है…इसके अलावा, सभी शिकायतों का तथ्यों और कानून के आधार पर निपटारा किया गया है।”

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कामराज लेन स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

कालका जी मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज जंगपुरा से AAP के उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है, वो क्या करेंगे? कालका जी से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का कहना है कि दिल्ली के लोग राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए वोट करने जा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में, उन्होंने (AAP) दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।

करोल बाग विधानसभा क्षेत्र के पहाड़गंज में मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची पहली मतदाताओं में से एक मुस्कान गर्ग का कहना है कि वोट डालना हमारा अधिकार है। लोग सरकार के बारे में शिकायत करते रहते हैं, लेकिन जब तक हम बाहर नहीं जाते और अपना वोट नहीं डालते, बदलाव नहीं हो सकता।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!