Monday , September 21 2026
Breaking News

पंजाब के इस जिले के SSP का बड़ा एक्शन, एक साथ सस्पेंड किए 12 पुलिस मुलाजिम, जानें कारण

न्यूज डेस्क. इस समय की बड़ी खबर पंजाब के पटियाला से आ रही है। पटियाला के एसएसपी नानक सिंह ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक साथ 12 पुलिस मुलाजिम सस्पेंड कर दिए हैं। ये कार्रवाई पटियाला में सेना के कर्नल और उनके बेटे से मारपीट के मामले में की गई है।

कर्नल की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पति पुष्पिंदर सिंह बाठ और बेटे अंगद सिंह को पुलिस इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों, इंस्पेक्टर हैरी बोपाराय और इंस्पेक्टर रौनी सिंह और उनके लगभग 10 पुलिसकर्मियों ने डंडो, बेसबॉल के बैट और कुछ तेजधार हथियारों से बेरहमी पीटा।

इस दौरान उसके पति को कई चोटें आई हैं, उनका बायां हाथ टूट गया। जबकि बेटे अंगद सिंह के सिर पर गहरा जख्म आया है। दोनों को 14 मार्च को 2:00 बजे से उपचाराधीन अस्पताल में भर्ती हैं। घटना स्थल की फुटेज में सबकुछ साफ है। घटना के बाद पति और बेटे का बयान बहुत देरी से दर्ज किया गया। लेकिन आज तक संबंधित पुलिस स्टेशन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। मेरे बार-बार अनुरोध करने और सिविल लाइन्स, पटियाला पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने के बावजूद अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है।

एसएसपी नानक सिंह ने कहा कि पूरा विवाद पार्किंग को लेकर हुआ था। सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 45 दिन में जांच पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम सेना के अधिकारी के मामले में माफी मांगते हैं। हम सेना का पूरा सम्मान करते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!