Saturday , August 1 2026
Breaking News

SSF कर्मी के परिवार को मिलेंगे दो करोड़ रुपये, हादसे में हुई थी मौत, सीएम भगवंत मान बोले-सरकार देगी राशि

संगरूर, (PNL) : पंजाब के संगरूर जिले के भवानीगढ़ में दो दिन पहले सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) कर्मचारी हरशवीर सिंह के परिवार को मुआवजे के तौर पर दो करोड़ रुपये मिलेंगे। मृतक कर्मचारी के परिवार को पंजाब सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं एक करोड़ रुपये की राशि एचडीएफसी बैंक की तरफ से जीवन बीमा के तहत दी जाएगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भवानीगढ़ के बालद कैंचियां के पास शुक्रवार को दिन एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। ड्यूटी पर तैनात एसएसएफ के कर्मचारियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कर्मचारी हरशवीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरा कर्मचारी घायल हुआ है।  घायल कर्मचारी मनदीप सिंह का इलाज चल रहा है, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरशवीर सिंह के परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घोषणा की है कि सरकार की तरफ से सहायता राशि के रूप में एक करोड़ रुपये परिवार को दिए जाएंगे। इसके अलावा एसडीएफसी बैंक की तरफ से भी जीवन बीमा के तहत एक करोड़ रुपये अलग से दिए जाएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध किया:’चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए, हूटिंग की; गुस्साए प्रधान ने कहा- कार्रवाई करूंगा

 पटियाला , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!