Wednesday , April 8 2026
Breaking News

Canada की PR मिलते ही दुल्हन भागी: पति को छोड़ गई, ससुर ने कराई FIR, पढ़ें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में कपूरथला से ब्याह कर आई दुल्हन ने कनाडा की परमानेंट रेजिडेंस (PR) बनते ही रिश्ता तोड़ दिया। उसकी शादी को केवल 2 साल ही बीते थे कि वह अपने पति को छोड़कर किसी दूसरी जगह रहने लगी।परेशान पति ने उसे काफी समझाया भी, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पति ने लुधियाना में रह रहे अपने परिजन को सारी बात बत दी। अब वह संपर्क में नहीं है।पीड़ित परिवार ने थाना सलेम टाबरी में अपनी बहू और उसके मायके वालों के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला ने कनाडा का PR लेने के लिए ही उनके बेटे से शादी की थी। पुलिस ने जांच के बाद महिला, उसके पिता और भाई समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

2024 में शादी हुई, पत्नी को कनाडा ले गया

लुधियाना में अमन नगर के रहने वाले जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मान सिंह कनाडा का स्थायी निवासी (PR) है। उसकी शादी 10 फरवरी 2024 को कपूरथला के गांव रिहाणा जट्टां की रहने वाली अमनदीप कौर के साथ हुई थी।

उन्होंने बताया कि शादी के कुछ समय बाद मान सिंह अपनी पत्नी अमनदीप को भी कनाडा ले गया। आरोप है कि कनाडा पहुंचने और वहां का PR हासिल करने के बाद अमनदीप कौर ने अपना असली रंग दिखाया। वह अपने पति मान सिंह को छोड़कर किसी अनजान जगह जाकर रहने लगी।

आरोप- PR के लिए ही शादी की

जरनैल सिंह का आरोप है कि बहू ने केवल विदेश में सेटल होने के लिए उनके बेटे का इस्तेमाल किया। जब उसे PR मिल गया तो अब उसे छोड़ दिया है। उन्होंने मांग की कि बहू और उसके मायके वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाए।

शिकायत पर थाना सलेम टाबरी में आरोपी अमनदीप कौर (पत्नी), बलबीर सिंह (ससुर), जसवीर सिंह (साला) और कपूरथला के गांव भोरा के रहने वाले गुरविंदर सिंह के खिलाफ धारा 316(2), 318(2), 336(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2) BNS के तहत केस दर्ज किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमेरिका-ईरान सीजफायर का भारत ने किया स्वागत, विदेश मंत्रालय बोला- उम्मीद है मिडिल ईस्ट में शांति आएगी

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!