Tuesday , September 8 2026
Breaking News

Jalandhar में दुकान के सामने बैठे व्यक्ति की अचानक मौत:एक्टिवा खड़ी करते ही गिरा, एक घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती बाबा खेल क्षेत्र के अंतर्गत आती मधुवन कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अपनी सफेद रंग की एक्टिवा सड़क किनारे खड़ी कर वहां बैठा ही था कि अचानक वह औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़ा। घटना मंगलवार रात 10 बजे की है। मृतक किराए के मकान में रहता है।दुखद बात यह रही कि करीब एक घंटे तक वह व्यक्ति बीच सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने भी उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल पहुचाया।एक्टिवा खड़ी करते ही गिरा व्यक्ति घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि व्यक्ति अपनी सफेद एक्टिवा (PB 08 EK 2943) पर सवार होकर आया था। उसने मधुवन कॉलोनी के पास एक दुकान के बाहर अपनी गाड़ी रोकी और वहीं बैठ गया। दुकान के मालिक टिंकू ने बताया कि देखते ही देखते वह व्यक्ति अचानक नीचे गिर गया। गिरने के बाद उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई।

एक घंटे तक तमाशबीन बने रहे लोग इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि व्यक्ति काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसे छुआ तक नहीं। स्थानीय लोगों और दुकानदार का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन एम्बुलेंस या किसी अन्य वाहन की मदद से उसे तुरंत डॉक्टर के पास नहीं ले जाया गया।सूचना मिलने पर बस्ती बाबा खेल थाने की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के आने के बाद पास के ही एक स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर व्यक्ति की जांच करवाई गई। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि व्यक्ति की सांसें थम चुकी थीं और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लिया है ताकि मौत के सटीक कारणों और समय का पता लगाया जा सके।

किराए के मकान में रहता था मृतक शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक व्यक्ति बस्ती पीरदाद इलाके में किराए के मकान में रहता था। हालांकि, अभी तक उसके परिवार के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मृतक की एक्टिवा और उसका सामान जब्त कर लिया है। ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!