Saturday , June 20 2026

पंजाब के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी एवं बाठला मैरिज ब्यूरो के MD गुरविंदर सिंह बाठला का निधन

जालंधर, (PNL) : पंजाब के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी और बाठला मैरिज ब्यूरो के MD गुरविंदर सिंह बाठला (गुल्लू) का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 9 अप्रैल यानि कल दोपहर 12 बजे मॉडल टाउन श्मशानघाट में किया जाएगा।

गुरविंदर बाठला अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी थे और पंजाब & सिंध बैंक से सेवनिवृत्त थे। वह स्पोर्ट्स सचिव के पद पर आसीन रहे हैं, सुरजीत हॉकी सोसाइटी के फाउंडर सदस्य व चीफ PRO रहें हैं। वह जिमखाना क्लब के 1990 से सदस्य थे। इसके साथ ही वे पंजाब स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के 1995 से सदस्य रहे हैं तथा बाठला मैरिज कंसलटेंट चला कर पिछले 20 वर्षो से लोगों का घर जोड़ कर आशीर्वाद हासिल कर रहे थे।

वह अपने पीछे पत्नी बलविंदर कौर बाठला (डॉली), बेटा सिमरदीप सिंह बाठला, बहु सिफ़त कौर, बेटी तान्या (प्रख्यात एंटरटेनमेंट एंकर), दामाद सोहिम टक्कर, दोहता ताहिमवीर सिंह को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर शहर की धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक शख्सियतों ने परिवार संग दुःख व्यक्त किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों का जखीरा बरामद:एक भारतीय नागरिक हिरासत में, AK-47 और 368 कारतूस मिले; बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!