Thursday , September 10 2026
Breaking News

अब बागबानी क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, मोहिंदर भगत द्वारा बड़े पैमाने पर फलदार पौधे तैयार करने के निर्देश, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के बागबानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज बागबानी विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की अध्यक्षता करते हुए बागबानी क्षेत्र को नई रफ्तार देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अधिकारियों को निर्देश दिए कि फलदार पौधे बड़े पैमाने पर तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि फलों के लिए मार्केट की मांग और किसानों की सुविधा के अनुसार ही फलदार पौधों की पौध तैयार की जाए।

इस बैठक के दौरान बागबानी विभाग के सचिव श्री अरशदीप सिंह थिंद और डायरेक्टर श्री मनीष कुमार ने विभाग के विभिन्न प्रोजेक्टों की प्रगति के बारे में मंत्री को जानकारी दी। इस मौके पर विभाग में नई भर्ती और अधिकारियों की प्रमोशन संबंधी भी विशेष चर्चा की गई।

इस अवसर पर बागबानी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में बागबानी क्षेत्र को प्रफुल्लित करने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जिका) के सहयोग से लगभग 1300 करोड़ रुपये के मंजूर प्रोजेक्टों की लगातार पैरवी की जाए। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्टों का मकसद पंजाब में मौसम परिवर्तन के अनुकूल और उच्च मूल्य वाली बागबानी फसलों को प्रोत्साहित करना है।

इस मौके पर मंत्री श्री भगत ने अधिकारियों को हिदायत दी कि बागबानी विभाग के अधीन प्रगति अधीन सभी प्रोजेक्टों को निर्धारित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्थानीय पंचायतों और किसानों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क बनाए रखें और किसानों को सरकारी निर्देशों के अनुसार हर संभव सहायता करें। अधिकारियों ने मंत्री को हर काम समय पर पूरा करने का भरोसा दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!