Friday , March 20 2026
Breaking News

कनाडा में अजीब केस: झूठी बीमारी बता लेडी डॉक्टरों को प्राइवेट पार्ट दिखाता था फर्जी पंजाबी युवक, टच करवा भाग जाता, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में एक युवक के फर्जी पंजाबी नाम से लेडी डॉक्टरों के साथ अश्लील हरकतें करने के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस युवक को दिसंबर महीने में अरेस्ट किया था। मगर, वह सुर्खियों में तब आया, जब उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रोल किया जाने लगा।

कनाडा की पील रीजनल पुलिस के मुताबिक आरोपी प्राइवेट पार्ट में बीमारी के बहाने अस्पताल में जाता। वहां लेडी डॉक्टर से मिलता और क्लिनिक जाकर सारे कपड़े उतार देता। फिर लेडी डॉक्टर को प्राइवेट पार्ट छूने को कहता। जिससे पता चलता कि उसे कोई बीमारी नहीं है। पोल खुलते ही वह वहां से भाग जाता।

ऐसा एक-दो नहीं लेकिन उसने कई लेडी डॉक्टरों के साथ किया। तब किसी लेडी डॉक्टर ने उसकी शिकायत कर दी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। अब वैभव से आकाशदीप सिंह बने आरोपी युवक को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस लेडी डॉक्टरों से सामने आने की अपील कर रही है। कनाडा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रूबी भसीन ने भी 15 मार्च को वीडियो पोस्ट कर डॉक्टरों से सामने आने की अपील की है।

कनाडा की पील रीजनल पुलिस के मुताबिक जब महिला डॉक्टर उसे चेकअप के लिए बुलातीं, तब वैभव अपने कपड़े उतार देता। पुलिस के अनुसार, वह चैकअप के बहाने डॉक्टरों को उसे छूने के लिए कहता। कई बार डॉक्टरों से अश्लील हरकतें करने के भी आरोप हैं।

हर बार नए क्लीनिक में जाता

पील रीजनल पुलिस के अनुसार यह कोई एक बार की गलती नहीं थी। वैभव ने इस पैटर्न को मिसिसॉगा के कई अलग-अलग क्लीनिकों में दोहराया। वह हर बार नए क्लीनिक जाता, नया बहाना बनाता और अपनी अश्लील हरकतों को अंजाम देकर वहां से निकल जाता।

शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जैसे-जैसे शिकायतें बढ़ीं, पील रीजनल पुलिस की 12 डिवीजन क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो सक्रिय हो गया। सीसीटीवी फुटेज और फर्जी दस्तावेजों की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने युवक को 4 दिसंबर, 2025 को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पता चला कि शिकायतें आकाशदीप सिंह के नाम से आ रही थी लेकिन असल में उसका नाम वैभव है। उसने फर्जीवाड़ा करने के लिए ही इस तरह से अपना नाम बदला।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आम जनता पर ‘करेंसी’ का झटका! डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 93 के पार पहुँचा

न्यूज डेस्क, (PNL) : भले ही शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!