लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 15 साल के एक बच्चे की स्विमिंग पूल के किनारे बैठे-बैठे मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। बच्चा नहाने के बाद अपने साथी के साथ किनारे पर बैठा था। अचानक वह अहसहज महसूस करने लगा और अंगड़ाई लेता रहा।जब वो ज्यादा परेशान होने लगा तो अपनी जगह से उठा और चलने लगा, लेकिन उससे चला नहीं गया। वो लड़खड़ाने लगा, नीचे न गिरे इसलिए वो तेजी से वहीं पर आकर बैठ गया जहां वो अपने दोस्त के साथ बैठा था। अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई।घटना 29 अगस्त की बताई जा रही है, लेकिन बच्चे की मौत का वीडियो अब सामने आया है। बच्चे की पहचान बिंद्रा कॉलोनी निवासी वंश के रूप में हुई। माता पिता अंतिम संस्कार के बाद आज शनिवार को उसकी अस्थियों को विसर्जित करने के लिए हरिद्वार गए हैं।
वंश की मौत से पहले के आखिरी पलों में क्या हुआ पढ़िए…
-
दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल गया: वंश अपने दोस्तों के साथ अक्सर स्विमिंग पूल जाता रहता था। वंश को हार्ट प्रॉब्लम थी, जो अब काफी हद तक ठीक हो चुकी थी। इसलिए माता पिता भी उसे खुश रखाना चाहते थे। 29 अगस्त को भी वह दोपहर बाद अपने दोस्तों के साथ नजदीक के स्विमिंग पूल में नहाने गया।
-
स्विमिंग पूल में डुबकी लगाकर किनारे बैठा: परिजनों के मुताबिक वंश ने एक दो बार पूल में डुबकी लगाई और उसके बाद किनारे पर बैठ गया। उसका एक दोस्त नहा नहीं रहा था तो वो उसके साथ बातें करने लगा। तब तक सब कुछ सामान्य चल रहा था।
-
अचानक अंगड़ाई लेने लगा: वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि वंश पहले बिल्कुल सामान्य था। अचानक वह खुद को असहज महसूस करने लगा और वह हाथ सिर के ऊपर फोल्ड करके अंगड़ाई लेने लगा। उसके बाद वह उठा और चलने लगा। दोस्त को तब तक कुछ खबर नहीं लगी।
-
खुद को संभाल नहीं पाया: वंश जब उठकर पूल के किनारे टहलने लगा तो वह खुद को नहीं संभाल पाया और लड़खड़ाने लगा। वह तेजी से वापस मुड़ा और वहीं पर बैठ गया जहां उसका दोस्त बैठा था। उसने दीवार के साथ सिर लगाया और आंखें बंद करने लगा।
-
दोस्त सेल्फी लेने लगा: उसके साथ बैठा दोस्त जब अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगा तो उसने मोबाइल में वंश का चेहरा देखा और वो आंखें बंद कर रहा था। इसी बीच वंश बेहोश होकर गिरने लगा तो उसके दोस्त ने सहारा देकर संभाला। करीब 10-15 सेकेंड तक वो उसे संभालने की कोशिश करता रहा।
-
नीचे गिरा तो दोस्त ने हल्ला किया: वंश जब पूरी तरह से बेहोश होकर गिरा तो उसके दोस्त के हाथ से छूट गया और नीचे गिर गया। फिर दोस्त ने हल्ला करके सभी को बुलाया। दूसरे बच्चे भी वहां पहुंचे और उसे हिलाकर आवाज लगाने लगे।
-
बचाने की कोशिश करते रहे दोस्त: बाकी बच्चों में से किसी ने उसके पैर मले तो किसी ने उसे सीपीआर देने की कोशिश की। लेकिन तब तक वो मर चुका था। इसी बीच उन्होंने स्विमिंग पूल के गार्ड को बुलाया।
बच्चे की लाइव मौत के PHOTOS…
सिर पर हाथ रख अंगड़ाई लेता दिखा

पूल के किनारे बैठकर अंगड़ाई लेता हुआ बच्चा
ठीक न फील करने पर उठकर चलने लगा

खुद को असहज महसूस होने के बाद उठकर चलने लगा बच्चा
चलते हुए लड़खड़ाने लगा

पूल के किनारे लड़खड़ाने के बाद वापस लौटता हुआ वंश
फिर दोस्त के पास आकर बैठा

लड़खड़ाने के बाद वापस आकर बैठा हुआ बच्चा
दोस्त की सेल्फी लास्ट फोटो बनी

वंश के साथ आखिरी सेल्फी लेता हुआ उसका दोस्त।
गिरने लगा तो दोस्त ने संभाला

दीवार पर बैठे वंश अचानक गिरने लगा तो दोस्त ने उसे सहारा दिया।
अचानक से नीचे गिरा बच्चा

मरने के बाद नीचे गिरता हुआ बच्चा
सीपीआर देते रहे साथी दोस्त, लेकिन बचा नहीं सके

punjabnewslive
