Friday , September 11 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : पंजाब की सियासत में बड़ी हलचल, बंगा से आप विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर

बंगा, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब की राजनीति से आ रही है। बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. सुक्खी रविवार सुबह बंगा के गुरुद्वारा राजा साहिब रसोखाना पहुंचे और इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी राजा साहिब अस्थान के प्रति गहरी आस्था है। चोरी हुए पावन स्वरूप मामले में सरकार के बयान को इसका कारण बताया। उन्होंने कहा कि वह वेयर हाउस कारपोरेशन की चेयरमैनी और कैबिनेट रैंक से इस्तीफा दे रहा हूं।

बता दें कि सीएम भगवंत मान ने माघी मेले पर श्री मुक्तसर साहिब में बंगा हलके के एक डेरे से चोरी हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 169 स्वरूपों के संबंध में बयान दिया था। ये बयान अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर सियासी और धार्मिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसी मामले के विरोध में आज डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने राजा साहिब के गुरु घर (रसोखाना) पहुंचकर अपने कैबिनेट रैंक से इस्तीफा दे दिया। डॉ. सुक्खी ने इसकी पुष्टि अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव होकर की।

गौर हो कि करीब एक साल पहले डॉ. सुखविंदर सुक्खी शिरोमणि अकाली दल (SAD) छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन की थी। डॉ. सुखिवंदर सिंह सुक्खी की तरफ से 14 अगस्त को आम आदमी पार्टी जॉइन की गई थी। उन्होंने CM भगवंत मान की उपस्थिति में पार्टी जॉइन की थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!