Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब में पड़ी रही कड़ाके की ठंड : 0.9 डिग्री तक पहुंचा पारा, बारिश का अलर्ट जारी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में शीतलहर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को पारा गिरकर 0.9 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री, गुरदासपुर 2.7 डिग्री, होशियारपुर 3.0 डिग्री और बठिंडा 3.0 डिग्री दर्ज किया गया। एसबीएस नगर 0.9 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा।

लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे रहा।अमृतसर में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। लुधियाना, फरीदकोट और एसबीएस नगर में दृश्यता केवल 20 मीटर, बठिंडा में 30 मीटर और पटियाला में 40 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने रविवार से दो दिन पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दो दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 22 जनवरी से फिर से बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है और घने कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा। राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा। मानसा में सबसे अधिक 20.9 डिग्री, अमृतसर 13.9, लुधियाना 17.4, पटियाला 17.7, पठानकोट 18.6, फरीदकोट 17.0, होशियारपुर 15.2 और रूपनगर 17.7 डिग्री दर्ज किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!