Monday , November 23 2026
Breaking News

जालंधर के लांबड़ा में कैटरिंग कर्मी से लूट:बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला किया; 5 हजार कैश और मोबाइल लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लांबड़ा इलाके में देर रात घर लौट रहे कैटरिंग कर्मचारी से कथित तौर पर लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों के आरोप हैं कि अज्ञात हमलावरों ने उससे 5 हजार रुपये नकद और करीब 23 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पीड़ित के भाई सोनू चोपड़ा ने बताया कि उनका भाई कैटरिंग का काम करता है। वह देर रात करीब 11 से 12 बजे किसी शादी समारोह में काम निपटाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावर नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

परिजनों के मुताबिक, हमले में पीड़ित के शरीर और दांतों पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें आशंका है कि हमलावरों ने तेजधार हथियार या किसी भारी वस्तु से हमला किया। घटना के बाद परिजनों ने पीड़ित के मोबाइल पर संपर्क किया तो शुरुआत में फोन उठा, लेकिन दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने कथित तौर पर तीखे लहजे में बात की। इसके बाद फोन बंद हो गया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देने की बात कही है। उन्होंने छीना गया मोबाइल और नकदी बरामद करने के साथ आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 43वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बर्लटन पार्क स्थित ऐतिहासिक सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 43वें …

पंजाब में जमीन खोजने के लिए थाम रहे एक-दूसरे का हाथ… BJP-अकाली गठबंधन की चर्चा पर बोले सचिन पायलट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने …

2027 चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, BSP नए गठबंधन की तैयारी में!

न्यूज डेस्क, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी …

जालंधर में दबंग ACP की हुई फिर वापसी, प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित ओंकार बराड़ कई थानों में दिखा चुके हैं अपना दम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर में पुलिस प्रशासन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। …

2027 चुनाव की तैयारी! मोहिंदर भगत ने नए पार्टी कार्यालय का किया शुभारंभ, जुटे AAP नेता और कार्यकर्ता

जालंधर, (PNL) : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी …

आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले महाराज कृष्ण खन्ना के नाम हुई सड़क, जालंधर में लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का बदला नाम

जालंधर, (PNL) : स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्र निर्माता एवं समर्पित समाजसेवी स्वर्गीय महाराज कृष्ण खन्ना के …

पंजाब में DSP रैंक के 274 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

DSP की ट्रांसफर लिस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 DSPs …

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर जालंधर में आयोजित नगर कीर्तन 

जालंधर , (PNL) : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर …

चीनी सस्ती होने का नाम नहीं ले रही, कई शहरों में 60 से 70 रुपए किलो पहुंचा भाव

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी की सुबह की चाय से लेकर घर के हर …

परविंदर झोटे के पिता अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्होंने जेल में बंद सभी सिंहों की रिहाई की मांग की

अमृतसर , (PNL) : खदूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर …

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर खुरालगढ़ साहिब में तैयारियां तेज, 4 दिसंबर को पहुंचेंगे CM मान

न्यूज डेस्क, (PNL) : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब …

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने वाले भारतीय नागरिक को 19 साल की सजा, अमेरिकी अदालत का कड़ा फैसला

न्यूयॉर्क, (PNL) : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश रचने …

ग्रीस में जालंधर के दो सगे भाइयों का कत्ल, मारने वाला रिश्तेदारी में लगता था मामा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : विदेश जाकर परिवार की आर्थिक हालत सुधारने का सपना देखने वाले जालंधर …

पंजाब में ठंड का कहर शुरू, 26 नवंबर तक बारिश होने की संभावना

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बता दें कि …

800 पुलिसकर्मियों के पहरे में अमृतपाल सिंह, जल्लूपुर खेड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमृतसर, (PNL) : खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!