Tuesday , September 29 2026
Breaking News

Gurdaspur के Dera Baba Nanak इलाके में ब्लास्ट, खालिस्तानी आतंकी पासियां ने ली धमाके की जिम्मेदारी

गुरदासपुर , (PNL) : पंजाब के गुरदासपुर में धमाका हुआ है। इस बार ये धमाका किसी पुलिस चौकी में नहीं बल्कि एक पुलिसकर्मी के घर के करीब किया गया है। ये एक लो-इंटेंसिटी धमाका है। ये पहली बार है जब पुलिस थानों को छोड़ पुलिसकर्मियों के घर को निशाना बनाने का प्रयास किया गया है। एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने बताया कि ये एक लो-इंटेंसिटी धमाका था। धमाके की जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पंजाब पुलिस

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पुलिसकर्मी के घर के बाहर सोमवार रात धमाका हुआ। ये धमाका बटाला के डेरा बाबा नानक के गांव रायमल में किया गया। धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पंजाब पुलिस आपसी रंजिश और आतंकी-गैंगस्टर हमले के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन, अभी तक कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पंजाब में कई जिलों में पुलिस चौकियों पर आए दिन ग्रेनेड से हमला और ब्लास्ट की खबरें सामने आ रही हैं।

खालिस्तानी आतंकी पासियां ने ली धमाके की जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमाके की जिम्मेदारी आंतकी हैप्पी पासियां ने ली है। जिसमें उसका साथ शेरा मान ने दिया है। खालिस्तानी आतंकी पासियां पंजाब में अभी तक पुलिस चौकियों और थानों को निशाना बना रहा था। यह पहली बार है जब किसी पुलिसकर्मी के घर के पास धमाका किया गया है। पंजाब में इससे पहले भी कई धमाके हो चुके हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह धमाका गांव रायमल में पुलिसकर्मी जतिंदर के घर के पास किया गया।

बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है पासियां

इस धमाके की जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हैप्पी पासियां व उसके साथी शेरा मान ने ली है। उनकी तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि आज जो घटना गांव रायमल में जतिंदर पुलिस वाले के घर हमला हुआ है, उसकी जिम्मेदारी हैप्पी पासियां व भाई शेरा मान लेता है। दो महीने पहले इसने कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मेरे घर जा कर मेरे परिवार के साथ बदसलूकी की थी और जबरदस्ती कैमरों का डीवीआर उतारा लिया था। पहले भी यह पुलिसकर्मी रमदास इलाके में और भी परिवारों के साथ गलत करता रहा है जो ना हमने पहले बर्दाश्त किया और ना ही अब करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!