Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट के पूर्व MLA शीतल अंगुराल का बड़ा आरोप, बोले-शहर में होने जा रहा 160 करोड़ रुपए का घोटाला, सरकारी अधिकारी भी मिले हुए, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : वेस्ट के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने लाइव होकर सनसनीखेज खुलासा किया है। शीतल का आरोप है कि शहर में करीब 160 करोड़ रुपए का घोटाला होने जा रहा है। इस मामले में आप का एक बड़ा नेता शामिल है।

पूर्व विधायक अंगुराल ने आगे कहा-शहर के बीचोंबीच फुटबॉल चौक के पास 84 मरले जगह खरीदी गई है, ये जगह रिश्वत के पैसों से खरीदी गई है। उक्त जगह पर शोरूम बन रहा है, जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है। इस जगह का कोई नक्शा पास नहीं है। आगे अंगुराल ने कहा-ये सरकार का फेलियर है कि सरकार को इस करप्शन के बारे में पता कैसे नहीं चला, ये चिंता का विषय है।

वहीं अंगुराल ने आगे कहा- जालंधर के अधिकारी भी करप्शन कर रहे हैं। शहर में पंजाब सरकार के एक विभाग की करीब 70 करोड़ रुपए की जगह पड़ी है। मगर उक्त जगह पर उक्त नेता अधिकारियों के साथ मिलकर अपने चहेतों के नाम पर करवाने की कोशिश कर रहे हैं। ये काम पिछले करीब दस माह से चल रहा है। कई बिल्डरों से इसे लेकर पैसे भी ले लिए गए। इसलिए इस मामले में पंजाब के एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की जाए।

वहीं नाज सिनेमा के पास 9 शोरूम खड़े कर दिए गए। जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ रुपए रखी गई है। कहीं से भी उक्त बिल्डिंग को पास नहीं करवाया गया। उक्त शोरूम तक जाने का रास्ता नहीं था, तो रोड पर बने नाज सिनेमा वाले काप्लेक्स के अंदर से ही उसका रास्ता निकाल दिया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!