Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Punjab के फौजी जवान की शादी चर्चा में, कुछ इस अंदाज में लाया दुल्हन

न्यूज डेस्क, (PNL) : निकटवर्ती गांव चक कर्मा में  दूल्हे संदीप कुमार पुत्र पवन कुमार शर्मा ने जय जवान, जय किसान के नारे को चरितार्थ करते हुए अपनी दुल्हन बीबा आंचल शर्मा को घोड़े या रथ की बजाय खेती के प्रति प्रेम झलकाते हुए रथ की तरह सजाए गए ट्रैक्टर पर बिठाकर खुद ट्रैक्टर चलाकर शादी करके घर अपनी दुल्हन को लेकर आया।

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला नेता कामरेड पवन कुमार चक कर्मा ने कहा कि फौजी दूल्हे द्वारा गांव में इस तरह की नई भावना का परिचय देना युवाओं का कृषि के प्रति प्रेम दर्शाता है कि युवा और किसान एक हैं तथा युवा लगातार कृषि की उन्नति के संघर्ष में योगदान दे रहे हैं और देते रहेंगे।

क्षेत्र के निवासी सेना का जवान दूल्हे संदीप शर्मा की इस नई पहल की काफी सराहना कर रहे हैं। उम्मीद है कि जिस तरह जवान अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं और किसान अपनी जान जोखिम में डालकर देशवासियों का पेट भरने के लिए दिन-रात खेतों में काम कर रहे हैं, यह शादी हमेशा लोगों के मन में यादगार बनी रहेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!