Tuesday , September 29 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : सड़क हादसे में पंजाब कांग्रेस के नेता खुशबाज जटाना की मौत, दिल्ली से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

बठिंडा, (PNL) : पंजाब कांग्रेस के युवा नेता खुशबाज सिंह जटाणा का हरियाणा के करनाल के पास एक सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया। उनकी अचानक मौत से न केवल बठिंडा जिले बल्कि पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। जटाणा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर तीसरी बार मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे थे।

खुशबाज सिंह जटाणा लगातार दो बार जिला कांग्रेस (देहाती) बठिंडा के अध्यक्ष रह चुके थे और पार्टी संगठन को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वे मूल रूप से फाजिल्का जिले के गांव पन्नीवाला के रहने वाले थे, लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पहचान बनाई।

जटाणा ने पटियाला स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की थी। छात्र जीवन से ही वे राजनीति में सक्रिय हो गए थे और कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने छात्र चुनाव भी लड़े और युवाओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाई।

कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पहली बार वर्ष 2017 में तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार प्रोफेसर बलजिंदर कौर के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

इसके बावजूद पार्टी ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला कांग्रेस देहाती का अध्यक्ष बनाया। इसके बाद उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया और क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत की। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारा, लेकिन इस बार भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

2027 में लड़ते विधानसभा चुनाव

इस दौरान तलवंडी साबो से चार बार विधायक रह चुके जीत महिंदर सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दोनों नेताओं के बीच समझौता कराया।

समझौते के तहत तय हुआ कि वर्ष 2027 में खुशबाज जटाणा तलवंडी साबो से चुनाव लड़ेंगे, जबकि जीत महिंदर सिंह सिद्धू मौड़ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार होंगे।

करनाल के पास हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि जटाणा ने 2027 चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी थीं और क्षेत्र में लगातार सक्रिय थे। हादसे वाले दिन वे अपनी डिफेंडर गाड़ी से दिल्ली से बठिंडा लौट रहे थे, तभी करनाल के पास उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। जटाणा अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मृत्यु को कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!