Wednesday , March 11 2026
Breaking News

पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी बलवंत सिंह राजोआना को मिली पैरोल, हाईकोर्ट ने इस वजह से दी इजाजत, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी भाई बलवंत सिंह राजोआना को कल यानी बुधवार को तीन घंटे की पैरोल मिलेगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक की पैरोल दी है। यह पैरोल उन्हें अपने बड़े भाई कुलवंत सिंह के भोग में शामिल होने के लिए दी गई है। इस दौरान वे लुधियाना स्थित अपने गांव जाएंगे। इससे पहले 2021 में उन्हें अपने पिता के भोग में शामिल होने के लिए एक घंटे की पैरोल मिली थी।

कनाडा में हुई थी मौत

बलवंत सिंह राजोआना के बड़े भाई कुलवंत सिंह की चार नवंबर को मौत हो गई थी। उनकी मौत कनाडा में हुई थी। इसके बाद अब उनके गांव में उनका भोग रखा गया है। यह प्रोग्राम उनके लुधियाना के पास स्थित पैतृक गांव रोजाना कलां में होगा। इसके लिए यह याचिका लगाई गई थी। जिसे की पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट ने मंजूरी दे दी है। हालांकि इस दौरान कड़ी सुरक्षा में वह जाएंगे। इसके बाद वह वापस पटियाला जेल में जाएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए आवेदन किया : लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, (PNL) : खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!