Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी, मान सरकार की बदौलत घर बनाने वालों को मिलेंगे अब इतने लाख रुपए, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : मान सरकार की बदौलत पंजाब के लिए लोगों के लिए खुशखबरी वाली खबर आई है। भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 जल्द ही लागू होने जा रही है। इससे पंजाब के लाखों लोगों को डबल फायदा मिलने वाला है। पहले पंजाब सरकार और केंद्र सरकार मिलकर 1.75 लाख रुपये देती थी। अब उक्त राशि को बढ़ाकर 2.5 लाख कर दिया गया है।

भारत में आज भी ऐसे बहुत से लोग रहते हैं। जिनके पास अपना घर नहीं है। ऐसे गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चलाती है। इस योजना के तहत भारत सरकार उन सभी जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करती है जिनके पास घर नहीं है। उन्हें घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

अब लोगों को 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे

पंजाब में इसी महीने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 लागू होने जा रही है। इसे वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंजाब में लोगों को पहले 1,75,000 रुपए की सहायता दी जाती थी। जिसमें 25 हजार रुपये पंजाब सरकार और डेढ़ लाख रुपये केंद्र सरकार देती थी।

लेकिन अब इस योजना में पंजाब सरकार 25000 रुपए की जगह 1 लाख रुपए देगी। केंद्र सरकार की ओर से 1.5 लाख रुपए दिए जाएंगे। यानी कुल मिलाकर आपको 2.5 लाख रुपये मिलेंगे। योजना के तहत लाभार्थियों को 2 कमरे, एक बाथरूम और एक रसोई घर बनाने के लिए धनराशि दी जाती है।

सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ के लिए कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं। लाभार्थियों को इन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत उन लोगों को लाभ दिया जाएगा जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक है।

इसके साथ ही उनके पास 45 वर्ग गज जमीन भी होनी चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को पिछले 5 वर्षों में केंद्र या राज्य की किसी अन्य योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें सरकार द्वारा लाभ दिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!