Wednesday , August 19 2026
Breaking News

इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर ने ग्लासेस-फ्री विजन के लिए शुरुआत की एडवांस्ड ‘स्माइल प्रो’ तकनीक

जालंधर, (PNL) : डॉ. रोहन बौरी तथा डॉ. सौरभ सूद के विशेष प्रयासों द्वारा दुनिया भर में अपनाई जा रही ‘स्माइल प्रो’ तकनीक  को जालंधर में उपलब्ध करवाया जा रहा है। विशेष रूप से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में  मुख्य रूप से डॉ. श्री गणेश, डॉ. रमेश सूद, डॉ. अनूप बौरी, डॉ. सौरभ सूद व डॉ. रोहन बौरी उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. रोहन बौरी तथा डॉ. सौरभ सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर में ‘आई क्लिनिक ए रिफ्रैक्टिव स्वीट’ जो कि आईएचईएस हॉस्पिटल, प्राइवेट लिमिटेड का ही एक यूनिट है, स्माइल प्रो को उपलब्ध करवाया जा रहा है।

इस तकनीक का अनावरण करने के लिए श्री गणेश विशेष रूप से पधारे हैं,जो कि विश्व विख्यात व अनुभवी स्माइल सर्जन तथा स्माइल प्रो व विजूमैक्स 800 के निर्माता हैं।भारत की पहली स्माइल प्रो उनके सेंटर में ही स्थापित की गई थी। स्माइल प्रो तकनीक एक नवीनतम और सुरक्षित रोबोटिक बेस्ड लेजर तकनीक है, जिसे चश्मा मुक्त दृष्टि प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। स्माइल प्रो एक ऐसी सर्जरी है जिसके अंदर कोई फ्लैप नहीं बनाते। यह एक लेंटिक्यूल बेस्ड प्रोसीजर है।

साधारणतया लेसिक के अंदर एक 270 डिग्री का एक फ्लैप  बनाया जाता है पर स्माइल में जो कॉर्निया है उसके बीच का हिस्सा जिसको स्ट्रोमा कहते हैं, उसके अंदर लेजर के साथ 360 डिग्री में एक लेंटिक्यूल बनाते हैं और जिसमें सिर्फ दो मिलीमीटर (10 डिग्री) का कट लगता है जिसमें से वो लेंटिक्यूल बाहर निकाल लिया जाता है और यह दर्द रहित होता है और इसकी रिकवरी बहुत शीघ्रता से होती है‌ दर्द रहित इस सर्जरी द्वारा रोगी दो दिन के अंदर ही पूर्णतया अपनी दैनिक गतिविधियों को स्वयं कर सकता है।

इस सर्जरी से 18 से 40  वर्ष की आयु वाले उन लोगों के चश्मे उतार सकते हैं, जिनको मायोपिया है, हाइपरमेट्रोपिया है या फिर मायोपिक एस्टिकमैजिम है। डा. रोहन बौरी का कहना है कि जो हाइपरमेट्रोपिया है ,उसका सॉफ्टवेयर भी दो से तीन महीने तक आ जाएगा और फिर इसके ऊपर भी सर्जरी शुरू हो जाएगी। यह तकनीक लेजर का उपयोग करके आँखों की समस्याओं को ठीक करती है तथा चश्मा हटाने में मदद करती है। आवश्यक जानकारी के लिए  73, शहीद ऊधम सिंह नगर जालंधर अथवा निम्नलिखित नंबर पर संपर्क करें   9875969672

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!