Tuesday , September 29 2026
Breaking News

Badshah के नए गाने को लेकर बढ़ा विवाद, दर्ज हुई FIR; YouTube ने भी लिया सख्त एक्शन

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर रैपर और सिंगर Badshah एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उनके नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में मामला दर्ज किया गया है। गाने में कथित तौर पर अश्लील शब्दों और आपत्तिजनक दृश्यों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विवाद बढ़ने के बाद YouTube ने भी सख्त कदम उठाते हुए इस गाने को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। यह मामला हरियाणा के पंचकूला निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद सामने आया। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गाने के वीडियो में ‘पाठशाला’ शब्द को बदलकर ‘बादशाला’ लिखा गया है और स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़कियों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। उनका आरोप है कि इस तरह की प्रस्तुति से स्कूल जैसे पवित्र स्थान की छवि खराब होती है और इसका बच्चों पर गलत असर पड़ सकता है। साथ ही यह महिलाओं के प्रति भी गलत संदेश देता है। पुलिस ने इस मामले में इंडीसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वूमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट, 1986 की धारा 3 और 4 के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत मामला दर्ज किया है। गाने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद Haryana State Commission for Women ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। आयोग का कहना है कि गाने के वीडियो में हरियाणा की स्कूली छात्राओं को अनुचित तरीके से दिखाया गया है। वीडियो में लड़कियां स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं, जिस पर आयोग ने गंभीर चिंता जताई है। आयोग ने इसे संवेदनशील मामला मानते हुए बादशाह को 13 मार्च को पेश होने का समन जारी किया है।

महिला आयोग ने इस मामले में फिल्म सेंसर से जुड़े अधिकारियों से भी इस गाने पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इस गाने को संस्कृति और छात्राओं की छवि के खिलाफ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यह सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा है और इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। इस मामले में एक और पहलू सामने आया है। वीडियो में हरियाणा रोडवेज की बस के इस्तेमाल को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने संबंधित डिपो के ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विवाद बढ़ने के बाद फिलहाल यह गाना बादशाह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से हटा दिया गया है। अब सभी की नजरें 13 मार्च को होने वाली पेशी पर टिकी हुई हैं, जहां इस मामले में आगे की कार्रवाई तय हो सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!