Thursday , October 1 2026
Breaking News

Iran-isrsael युद्ध के बीच घरेलू व कमर्शियल LPG cylinder महंगा, जानें नई कीमतें

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब भारत में गैस की कीमतों पर भी दिखने लगा है। सरकार और तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर अब पहले से महंगे हो गए हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए हो गई है। नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, यानी आज से ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। घरेलू गैस के साथ-साथ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं। इसमें 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1883 रुपए में मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत 1835 रुपए हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल आमतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों में किया जाता है। इसलिए इसकी कीमत बढ़ने से इन कारोबारों पर भी असर पड़ सकता है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार भी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने देश की सभी एलपीजी रिफाइनरियों को गैस का उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। इस आदेश में सरकारी और निजी दोनों तरह की रिफाइनरियां शामिल हैं, ताकि देश में गैस की सप्लाई बनी रहे और लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में अस्थिरता के बावजूद भारत को ऊर्जा की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार संभावित जोखिमों पर नजर रख रही है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत के पास फिलहाल पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। इसमें कच्चा तेल, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस शामिल हैं।इसके अलावा तेल कंपनियां केवल गल्फ देशों पर निर्भर नहीं हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वे दूसरे देशों से भी तेल और गैस का आयात कर रही हैं, ताकि आपूर्ति में कोई कमी न आए। मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात बनने के बाद कच्चे तेल की सप्लाई पर भी असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि ईरान ने महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही रोक दी है। यह रास्ता दुनिया में तेल सप्लाई के लिए बहुत अहम माना जाता है। अगर यहां से जहाजों की आवाजाही रुकती है, तो वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसी कारण एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में हो रहे घटनाक्रम पर भारत सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। सरकार का प्रयास है कि देश में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य बनी रहे और लोगों को किसी तरह की कमी का सामना न करना पड़े।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!