Tuesday , September 8 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पत्रकार हत्याकांड मामले में डेरा सच्चा सौदा के मुखी बाबा रहीम को कोर्ट ने किया बरी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) :  पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत मिली है. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इस मामले में दायर अपील को स्वीकार करते हुए उसे बरी कर दिया है. कोर्ट का यह फैसला CBI के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. इस फैसले के बाद भी राम रहीम अभी जेल में ही रहेगा. क्योंकि ये राहत उसे सिर्फ एक केस में मिली है. जबकि वो और भी मामलों में सजा काट रहा है.

हालांकि हाई कोर्ट ने मामले के अन्य तीन दोषियों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है. राम रहीम को पहले CBI अदालत ने दोषी ठहराया था, जिसके बाद यह मामला हाई कोर्ट में अपील के रूप में पहुंचा था. अदालत के इस फैसले को मामले में बड़ा मोड़ माना जा रहा है.

दरअसल हाईकोर्ट ने इस मामले में तीन लोग कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की सजा को बरकरार रखा है. 17 जनवरी 2019 को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने सात साल पहले राम रहीम को सजा सुनाई थी.

आरोपियों ने सीबीआई की अदालत के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, इसके बाद ही हाईकोर्ट ने ये फैसला दिया. हाई कोर्ट ने इस मामले में डेरा प्रमुख के खिलाफ पर्याप्त सबूत न होने के आधार पर बरी करने का आदेश दिया है.

2002 में पत्रकार को मारी गई थी गोली

मामला पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या से जुड़ा हुआ है, जिसने अपने समय में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. छत्रपति ने अपने अखबार में डेरा से जुड़े कुछ गंभीर आरोपों को प्रकाशित किया था, जिसके बाद वर्ष 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में व्यापक प्रतिक्रिया हुई थी और मामले की जांच बाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!