Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर के वार्ड-42 में अतुल भगत ने वितरित की राशन किटें, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में शुरू की गई ‘मेरी रसोई योजना’ के अंतर्गत तथा पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के मार्गदर्शन में बुधवार को वार्ड नंबर 42 में जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित की गईं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अतुल भगत ने वार्ड के पार्षद रोमी वधवा के साथ लाभार्थियों को राशन किटें सौंपकर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर अतुल भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक राहत और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘मेरी रसोई योजना’ का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि कोई भी परिवार आवश्यक राशन से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे। इस दौरान लाभार्थियों ने पंजाब सरकार, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत तथा अतुल भगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी राहतकारी साबित हो रही हैं। इस अवसर पर सीनियर आप नेता अमित सुमन,रोजी अरोड़ा, सुरजीत सिंह,फूड इंस्पेक्टर विकास सेठी भी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!