Thursday , August 20 2026
Breaking News

जालंधर में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन:2 किलो से अधिक हेरोइन को किया डिस्पोज, 23 मामलों में की थी जब्त

जालंधर , (PNL) : पंजाब को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न 23 आपराधिक मामलों में जब्त की गई कुल 2.229 किलोग्राम हेरोइन को नष्ट कर दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और समाज को सुरक्षित व स्वस्थ बनाने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस लगातार सक्रिय

पंजाब सरकार और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत बड़ी कार्रवाई की है।

कमिश्नरेट पुलिस की विशेष टीम की निगरानी में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए गुरूवार को विभिन्न मामलों में बरामद की गई भारी मात्रा में हेरोइन को नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हेरोइन की कुल मात्रा 2.229 किलोग्राम हुआ नष्ट

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, नष्ट की गई हेरोइन की कुल मात्रा 2.229 किलोग्राम थी। यह प्रतिबंधित नशीला पदार्थ जालंधर के विभिन्न थानों में दर्ज 23 आपराधिक मामलों के दौरान जब्त किया गया था। कोर्ट और ड्रग डिस्पोजल कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस पूरी खेप को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई, ताकि इसका किसी भी तरह से दुरुपयोग न हो सके।

लोग अपने आस पास हो रही नशा तस्करी की सूचना दे

इस अभियान के तहत पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजने के साथ-साथ उनके वित्तीय नेटवर्क पर भी शिकंजा कस रही है। जालंधर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध नशा तस्करी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि सुरक्षित और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग किया जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सुखबीर बादल पर फायरिंग के मामले में नारायण सिंह चौरा कोर्ट में पेश हुए, वकील ने क्या कहा

अमृतसर , (PNL) : श्री दरबार साहिब के घंटाघर के बाहर 4 दिसंबर, 2024 को …

Gurdaspur: रावी नदी में बाढ़, मकोरा बंदरगाह पर नौका सेवा ठप; कई गांवों के लोग परेशान

गुरदासपुर: पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। …

पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत गोनी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, मुख्यमंत्री मान ने उन्हें इसमें शामिल करवाया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी अब राजनीति में एक नई पारी शुरू …

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!