Sunday , September 20 2026
Breaking News

सतगुरु कबीर साहिब जी महाराज ने समाज को एकता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी : अतुल भगत

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी जालंधर युवा नेता अतुल भगत ने सतगुरु कबीर साहिब जी महाराज के 628वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं पंजाब वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि सतगुरु कबीर साहिब जी महाराज ने अपने संपूर्ण जीवन में मानवता, प्रेम, समानता, भाईचारे और सत्य का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच, आडंबर और सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए समाज को एकता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके अमूल्य विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे।

अतुल भगत ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूत करें तथा मानव सेवा को अपना सर्वोच्च धर्म मानें। कबीर साहिब की वाणी हमें सत्य, ईमानदारी और परोपकार का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देती है, जिससे एक मजबूत, समृद्ध और सौहार्दपूर्ण समाज का निर्माण संभव है। आइए, सतगुरु कबीर साहिब जी महाराज के 628वें प्रकाश पर्व पर हम सभी उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!