Monday , July 20 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर-पठानकोट रोड पर दो गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर, 2 साल के बच्चे समेत 4 लोगों की मौत, देखें भयानक तस्वीरें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। भोगपुर से सटे किशनगढ़ में जम्मू नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

यह दुर्घटना दो कारों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई, जिसमें एक 2 वर्षीय बच्चा, एक फौजी, उनकी पत्नी और एक अन्य महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतक परिवार श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए जा रहा था। किशनगढ़ के पास डिवाइडर पार करते समय उनकी कार की दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आकर मुझे ढूंढ लो…मैसेज भेजकर नहर में कूदे युवक का शव हुआ बरामद, बार-बार लोकेशन बदल रहा था, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : लुधियाना के खन्ना से कुछ दिन पहले लापता हुए 29 वर्षीय …

भाजपा ने पंजाब में 16 नए जिला प्रधानों का किया ऐलान, अशोक सरीन हिक्की बने जालंधर के नए प्रधान, देखें लिस्ट

Kangana Ranaut मानहानि केस में सुनवाई टली:हड़ताल बनी अड़चन; बीबी महिंदर कौर-पोते को बुलाया था; 3 अगस्त को होगी बठिंडा कोर्ट में बहस

बठिंडा , (PNL) :  बठिंडा में बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट के खिलाफ चल …

आमिर खान को Lawrence Bishnoi गैंग की धमकी, तीसरी शादी को बताया लव जिहाद

न्यूज डेस्क, (PNL) : हाल ही में तीसरी शादी करने वाले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान …

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, 5.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!