Wednesday , September 9 2026
Breaking News

ATM मशीन तोड़ने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, (PNL) :पुलिस जिला बटाला के अधीन आते थाना सेखवां की पुलिस ने ए.टी.एम. मशीन तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बारे जानकारी देते एस.पी. (डी.) सहोता विगत 6 जनवरी को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अड्डा डेहरीवाल दरोगा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ए.टी.एम. का शटर गैस कटर से काट दिया गया। पैसे चुराने की कोशिश के आरोप में थाना सेखवां में संबंधित धाराओं के तहत मुकद्दमा नंबर 2 दर्ज किया गया था, जिसके बाद उक्त मामले को सुलझाने के लिए एस.एस.पी. बटाला के निर्देश पर डी.एस.पी. सिटी संजीव कुमार एवं डी.एस.पी. डिटैक्टिव के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं।

पुलिस द्वारा 4 दिन में उक्त मामले को सुलझाते हुए हीरा मसीह पुत्र जुरा मसीह व गोल्डी पुत्र रूप लाल निवासीयान गांव सोरिया बांगर तथा हवलदार प्रवीण कुमार पुत्र शुभकरम निवासी ग्रोटा, तहसील पलवल, जिला होडल, हरियाणा को नामजद करते हुए हीरा मसीह और गोल्डी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो इन दोनों ने पुलिस के समक्ष माना कि ए.टी.एम मशीन तोड़ने का काम हम तीनों ने एक साथ किया है। तीनों व्यक्तियों के पास से गैस सिलेंडर, कटर एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है तथा पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि उक्त व्यक्तियों द्वारा 2 असफल प्रयास किए जाने के कारण इन्होंने धुंध भरी रातों का लाभ उठाकर मजीद ए.टी.एम. को तोड़ने की भी उनकी योजना थी, किंतु इस अंतरजिला गिरोह की गिरफ्तारी होने से ए.टी.एम. मशीनें तोड़ने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने बताया कि उक्त कथित आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!