Saturday , August 1 2026
Breaking News

बड़ी खबर : चार दिन के भीतर दूसरा बड़ा विमान हादसा, बैंकॉक से लौट रही फ्लाईट हादसे का शिकार हुई, 179 लोगों की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : क्रिसमिस वाले दिन कजाकिस्तान में विमान हादसा हुआ था, जिसमें 110 लोग मर गए थे। अभी लोग उस हादसे को भूले भी नहीं थे कि दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक और बड़ा विमान हादसा हो गया है, जिसमें 179 लोगों की मौत हो गई है। विमान में कुल 181 लोग सवार थे जिनमें 6 क्रू मेंबर और 175 यात्री शामिल थे। यह हादसा शुक्रवार को हुआ जब विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और आसमान में धुएं के काले गुबार दिखाई देने लगे।

जानकारी के मुताबिक यह विमान जेजू एयर की उड़ान संख्या 2216 था जो बैंकॉक से वापस दक्षिण कोरिया लौट रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान के लैंडिंग गियर में तकनीकी समस्या आ गई थी जिससे विमान रनवे से फिसल गया। इसके बाद विमान बाउंड्री वॉल से टकराया और उसमें आग लग गई। आग लगने के बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुश्किल से यात्रियों को विमान से बाहर निकाला। विमान के पिछले हिस्से से कुछ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया जबकि दो लोग हादसे में जीवित पाए गए। हालांकि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एयरपोर्ट पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने जताया दुख

दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मू ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुआन एयरपोर्ट पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने और हर संभव मदद पहुंचाने के आदेश दिए। गौरतलब है कि चोई सांग-मू को शुक्रवार को देश का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति हान डक-सू के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया शुरू की गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में कांग्रेस में खुलकर गुटबाजी, वड़िंग के सामने लगे ‘चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे

पटियाला, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!