Wednesday , September 30 2026
Breaking News

एलपीयू ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने वाले स्टूडेंट्स को किया सम्मानित, दिया 2.5 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अपने छात्रों को 2.5 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में कुश्ती स्टार विनेश फोगाट और भारतीय हॉकी खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित 24 ओलंपियनों में से 14 का स्वागत किया गया।

महज 100 ग्राम के अंतर से अयोग्य ठहराए जाने के बावजूद, एलपीयू ने विनेश फोगाट को 25 लाख रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। राज्यसभा सांसद और एलपीयू के फाउंडर चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने विनेश को ‘बलाली की ज्वालामुखी‘ कहा और उनके सम्मान में 100 होनहार महिला-एथलीटों को स्पांसर करने का ऐलान किया। डॉ. मित्तल ने कहा कि एलपीयू के फिजिकल एजुकेशन प्रोग्राम में विनेश फोगट पर फोकस चैप्टर शुरू करने का भी ऐलान किया|

यह समारोह नेशनल स्पोर्ट्स डे के साथ मनाया गया| इस मौके पर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अपने ओलंपियन शानदार स्वागत किया और कई तरह के प्रोग्राम भी आयोजित किए गए| जिसमें ओपन टॉप बस परेड, कल्चरल परफॉर्मेंस और पैरा-ग्लाइडर के माध्यम से चैंपियन एथलीटों पर फूलों की वर्षा शामिल रही।

डॉ. मित्तल ने कहा कि हम अपने छात्रों को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर चमकने के लिए सशक्त बनाने के लिए समर्पित हैं। उन्होंने चार साल के भीतर ओलंपियनों के लिए नौकरी के अवसर प्रदान करने वाले एक नए कार्यक्रम की भी घोषणा की।

समारोह के दौरान विनेश फोगाट, ओलंपिक खिलाड़ी एवं एलपीयू छात्र ने कहा, ”अगर आप मेरी तरह विजेता बनना चाहते हैं तो आपको खेल के लिए मेरी तरह दीवाना होना होगा”

एलपीयू कैंपस में जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया उनमें हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हार्दिक, शमशेर सिंह (बीए), गुरजंत सिंह (एमबीए), मुक्केबाजी खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन (बीए), प्रीति (बीएससी), जैस्मीन लेम्बोरिया (बी.पी.ई.डी.), भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू (एम.ए.), कुश्ती खिलाड़ी विनेश (एम.ए.), अंतिम पंघाल , अंशू मलिक (एम.ए.), निशानेबाज अर्जुन सिंह चीमा (एम.ए.), एथलीट किरण पहल (बी.ए.), विकास सिंह, बलराज पंवार (बीबीए) शामिल हैं। रजत पदक विजेता छात्र नीरज चोपड़ा सहित बाकी 8 ओलंपियनों के अगले महीने के अंत में अल्मा मेटर का दौरा करने की उम्मीद है।

खास बात तो ये है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल होले हुए कुल खिलाड़ियों में से एलपीयू स्टूडेंट्स की हिस्सेदारी 21 फीसदी थी| जो कि एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है| इस फेहरिस्त में एलपीयू से पहले नाम स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए का लिया जा रहा है| जिसके सबसे ज्यादा स्टूडेंट ओलंपिक में शामिल हुए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!