Sunday , October 11 2026
Breaking News

अमरनाथ यात्रा से पहले NSG और SOG ने उठाया बड़ा कदम, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले महीने से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही हैं. इसी कड़ी में सोमवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई.यात्रा शुरू होने से पहले मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी हमले की स्थिति में सुरक्षा बलों की तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था. अभ्यास के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने यह प्रदर्शित किया कि यदि किसी आतंकी हमले के दौरान श्रद्धालुओं को बंधक बना लिया जाए तो उन्हें सुरक्षित तरीके से कैसे बाहर निकाला जाएगा.

बंधकों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

ड्रिल के जरिए एनएसजी और एसओजी के जवानों ने आतंकवादियों को निष्क्रिय करने, बंधकों को सुरक्षित निकालने और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करने की अलग-अलग रणनीतियों का अभ्यास किया गया. इस दौरान सुरक्षा बलों ने आपातकालीन परिस्थितियों में तालमेल और तुरंत कार्रवाई की क्षमता का भी प्रदर्शन किया.

अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू स्थित भगवती नगर स्थित यात्री निवास को बनाए गए आधार शिविर में श्रद्धालुओं के स्वागत में कमरों की मरम्मत कराई जा रही है. साथ में बिजली फिटिंग और रंग-रोगन का काम खत्म हो गया है. जल्द ही यात्री निवास पर्यटन विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा ताकि विभाग की ओर से वहां श्रद्धालुओं के लिए शेष व्यवस्थाएं पूरी की जा सके.

कब से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

हर साल होने वाली अमरनाथ यात्रा इस साल अगले महीने 3 जुलाई से शुरू हो रही है. यात्रा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है. भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का प्रमुख आधार शिविर है.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 2 जुलाई को भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करेंगे. इसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां किसी भी चुनौती से निपटने के लिए लगातार तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!