Sunday , August 16 2026
Breaking News

पंजाब के इस मशहूर सिंगर को हुआ कैंसर, खुद पोस्ट शेयर करके फैंस को दी जानकारी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मशहूर सिंगर जैज धामी को कैंसर हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। पोस्ट शेयर कर धामी ने कहा-मैं अपने फैंस को मेरी कैंसर की लड़ाई के बारे में बताना चाहता हूं। जिसमें मैंने आज तक किसी को पता नहीं चलने दिया और उसे निजी रखा।

जैज धामी ने कहा कि साल 2022 में मेरा नया गाना आया, पूरी दुनिया ने मेरा वो गाना सुना और प्रशंसा की। लाखों लोगों तक मेरी आवाज पहुंची। गाने की प्रमोशन के लिए मैं एक स्टेज पर था और परफॉर्म कर रहा था। इन सभी चीजों का सिर्फ मैंने बचपन में सपना देखा था। मैं डेढ़ साल पहले पिता बना। मेरी लाइफ बहुत अच्छी चल रही थी।

मगर एक दिन ऐसा आया, जिसने सब कुछ बदल कर रख दिया। 2022 के फरवरी माह में मुझे पता चला कि मुझे कैंसर हो चुका है। तब से लेकर आज तक मैं संघर्ष कर रहा हूं। पहले पहले में इस बीमारी को लेकर बहुत डर गया था, सोचता था कि मेरे साथ क्या होगा। मैंने इतना सोचना शुरू कर दिया था कि मैं कमजोर पड़ने लगा था। फिर मेरी पत्नी ने मुझे हिम्मत दी और कहा- तुम्हें इससे लड़ना होगा।

परिवार और फैंस के सपोर्ट ने मुझे मजबूत बनाया

धामी ने आगे कहा- मैं अब अपने परिवार, फैंस और करियर के लिए लड़ रहा हूं। मुझे ये भी पता है कि मेरा सफर आसान नहीं रहने वाला, क्योंकि ये सफर काफी लंबा होगा। मगर फैंस के सपोर्ट से मजबूत हो रहा हूं। मैं जानता हूं कि मैं इससे लड़ सकता हूं, क्योंकि मुझे पता है कि मेरे पास मेरे परिवार और फैंस का सपोर्ट है। मैं जल्द वापस लौटूंगा। बता दें कि जैज धामी उस समय चर्चा में आए थे, जब यो यो हनी सिंह के साथ उनका गाना HIGH HEELS आया था। उसके बाद धामी के कई गीत हिट हुए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मोहाली, (PNL) : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा PCA स्टेडियम, मोहाली …

जालंधर के अलास्का चौक के पास भीषण हादसा, बस ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के अलास्का चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जहां …

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगा मॉडल टाउन, समाजसेवा का दिया संदेश, भंगड़ा व योग सत्र ने बांधा समय

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी, …

सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् रोकने का आरोप, कांग्रेस की सफाई- ये गलत, नए कानून के मुताबिक गाया गया

नई दिल्ली, (PNL) :स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया …

लुधियाना में एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 3 बाइक सवार गिरफ्तार, लोगों ने उनकी पिटाई की

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में लुटेरों और चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!