Friday , September 12 2025
Breaking News

पंजाब में चल रही AAP की शुक्राना यात्रा, अमृतसर में होगा समापन, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा बोले-राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी

लुधियाना, (PNL) : पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों द्वारा जीत दर्ज करने के बाद पार्टी द्वारा मंगलवार को शुक्राना यात्रा का शुभारंभ किया गया। दोपहर में यात्रा सरहिंद में दाखिल हुई, जोकि सरहिंद में लोगों का धन्यवाद करती हुए मंडी गोबिंदगढ, खन्ना, समराला, साहनेवाल होती हुई यात्रा लुधियाना शहर पहुंची।

यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी पंजाब के नवनियुक्त अध्यक्ष अमन अरोड़ा और शैरी कलसी मजूद थे, जिन्होंने लुधियाना वासियों का जहां धन्यवाद किया। वहीं, आने वाले नगर निगम चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा।

यात्रा में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है, जिसके 95 विधायक हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों की हर उम्मीद पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश में लगी है। शैरी कलसी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भी पार्टी शानदार जीत हासिल करेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर सेंट्रल के विकास को लेकर नितिन कोहली की निगम अधिकारियों के साथ अहम बैठक

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली ने आज निगम कमिश्नर संदीप ऋषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!