Monday , December 8 2025
Breaking News

पंजाब में आप विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 12 साल पुराने मामले में फंसे, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत द्वारा उन्हें 12 साल पुराने एक मामले में दोषी करार दिया गया है। इसके बाद 12 सितंबर को उन्हें सजा सुनाई जा सकती है।

जानकारी के अनुसार मार्च 2013 में एक पीड़िता द्वारा बदसलूकी के आरोप लगाए जाने पर मनजिंदर सिंह लालपुरा सहित 11 लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। तब लालपुरा टैक्सी चलाते थे और उक्त लड़की की शादी थी। डोली दौरान उनका लड़की के साथ विवाद हो गया था।

मनजिंदर सिंह सहित 9 आरोपी आज मामले की सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे थे, जहां अदालत ने उन्हें हिरासत में ले लिया और मामले में दोषी करार दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी, जिसमें आरोपियों को सजा सुनाई जा सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नगर निगम में 35 साल बाद 1196 सफाई सेवकों की नई भर्ती को मिली मंजूरी, नितिन कोहली और मेयर वनीत धीर की कोशिशों से मिली सफलता

जालंधर, (PNL) : जालंधर नगर निगम की तीन दशकों से चली आ रही मांग आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!