Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां शीतला माता मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं, 6 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है. राहत औऱ बचाव कार्य जारी है.यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित प्रसिद्ध शीतला मंदिर में हुई. यहां हर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से ही मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई थी. इस दौरान भीड़ प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिसके चलते स्थिति धीरे-धीरे अनियंत्रित हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूजा के दौरान अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जो कुछ ही पलों में भगदड़ में बदल गई. लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे और बाहर निकलने की कोशिश में अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर भेजी गई हैं, जिनकी मदद से घायलों को तुरंत नालंदा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी भी की जा रही है.घटना के बाद प्रशासन ने मंदिर परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया है और स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर एसडीएम समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.प्रशासन ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर मंगलवार को यहां भारी भीड़ उमड़ती है, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!