Wednesday , September 9 2026
Breaking News

कपूरथला की पुरानी सब्जी मंडी में गिरा 100 साल पुराना पीपल का पेड़, 10 दुकानें टूटीं, बिजली तारें टूटी, चार दुकानदार घायल

कपूरथला, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के कपूरथला से आ रही है। कपूरथला की पुरानी सब्जी मंडी में बुधवार सुबह पीपल का एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया। इससे करीब 10 दुकानों का भारी नुकसान हुआ है। इस हादसे में चार दुकानदार घायल भी हुए हैं। सभी का उपचार सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

लगभग 100 साल से अधिक पुराने पीपल के पेड़ के गिरने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बाधित हुए है। वहीं रास्ता भी पूरी तरह से जाम हो गया है। निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। इसकी पुष्टि निगम कमिश्नर अनुपम कलेर और डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने भी की है।

जानकारी के अनुसार कपूरथला में बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद पुरानी कचहरी परिसर के पीछे बनी सब्जी मंडी में लगभग 100 साल से अधिक पुराना एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। इससे आसपास लगी सब्जी की 10 अस्थाई दुकानें टूट गई। वहीं पेड़ गिरने से बिजली की तारें भी टूट गई है और क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है। बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हो गया है। पेड़ गिरने से कुलविंदर पत्तड़, बॉबी, मुंशी, भजन मन्ना इलेक्ट्रॉनिक, विपन आदि दुकानदारों को चोट आई है।

इस हादसे में एक इमारत के ऊपरी हिस्से को भी नुकसान हुआ है और चार दुकानदार घायल भी हुए हैं। सभी का उपचार सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि मौके पर ट्रैफिक और पीसीआर टीम पहुंची हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस संबंध में निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि घटना स्थल पर निगम की टीम कुछ देर में पहुंच जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!