Wednesday , April 29 2026
Breaking News

पंजाब से दुखद खबर, गुरुद्वारे के सरोवर में डूब रहे पति को बचाने कूदी पत्नी, डूबने से दोनों की मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की दुखद खबर पंजाब के बटाला से आ रही है। बटाला के गांव लील कलां के गुरुद्वारे में बने सरोवर में गांव कंडीला के नहाने गए दंपती की सरोवर में डूबने से मौत हो गई। गुरुद्वारा साहिब मक्का साहिब के सरोवर में नहाते समय डूब रहे पति को बचाने के लिए पत्नी भी सरोवर में कूद गई थी। जिसके बाद दोनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दंपती के शव कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी है।

मृतकों के पड़ोसी सुखदेव सिंह ने बताया कि दंपती पिछले काफी सालों से गुरुद्वारा मक्का साहिब में माथा टेकने के लिए आते थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे 45 वर्षीय बलवंत सिंह अपनी 44 वर्षीय पत्नी रजवंत कौर के साथ रोजाना की तरह ही गांव लील कलां में गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने से पहले सरोवर में नहाने के लिए गए थे, जिस दौरान ये हादसा हो गया। वह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में कारोबारी से मांगी ₹2 करोड़ रंगदारी:गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से धमकाया, अंबाला पुलिस ने 2 शूटर पकड़े

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक कारोबारी से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर फोन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!