Wednesday , February 18 2026
Breaking News

पंजाब के CM भगवंत मान को मिली अस्पताल से छुट्टी, शाम पांच बजे ही बुलाई बड़ी बैठक, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत मान को फोर्टिस अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। उनका काफिला चंडीगढ रिहायश के लिए निकल गया है। इससे पहले आज सुबह उनसे मिलने के लिए कई विधायक और मंत्री पहुंचे थे। इनमें पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और हरजोत सिंह बैंस शामिल थे।

वहीं, अस्पताल से निकलते ही सीएम ने आज शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री आवास पर एक बड़ी बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि ये मीटिंग मंडियों में प्रोक्योरमेंट के मुद्दे को लेकर बुलाई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सीएम मंडियों में व्यवस्था ठीक करने के लिए कड़े आदेश दे सकते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : NHS अस्पताल में रोबोट की मदद से जोड़ बदलने का बड़ा कार्यक्रम होगा 21 और 22 फरवरी को, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : एन.एच.एस अस्पताल, जो हड्डियों और जोड़ों के बेहतरीन इलाज के लिए जाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!