Friday , October 23 2026
Breaking News

पंजाब में मान सरकार ने अब तक 33,500 से अधिक श्रद्धालुओं को करवाई धार्मिक स्थलों की यात्रा

चंडीगढ़, (29 सितंबर): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने 27 नवंबर, 2023 में श्री गुरु नानक देव जी प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की। यह योजना गुरु साहिब की शिक्षाओं की दार्शनिकता के अनुसार लोगों को भाईचारे एवं अमन का संदेश देती है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को मुफ्त धार्मिक स्थलों की यात्रा करने की सुविधा दी गई।

तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए आने-जाने, खाने-पीने एवं रहने का सारा खर्च पंजाब सरकार की तरफ से उठाया जाता है। इसके साथ ही यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को एक किट जिसमें बैडशीट, कंबल, तौलिया, तेल एवं कंघी आदि जरूरत का सामान भी मुफ्त दिया जाता है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पंजाब के लोगों ने अपनी पसंद के तीर्थ स्थलों की बस एवं ट्रेन द्वारा मुफ्त यात्रा करके दर्शन किए। पंजाब सरकार के अनुसार अब तक 33,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने इस योजना का लाभ लिया।

किसी इमरजेंसी से निपटने के लिए इन यात्रियों के साथ डॉक्टरों, वालंटियरों एवं अधिकारियों की एक टीम सफर करती है। ट्रेनों द्वारा श्रद्धालुओं को श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, वाराणसी, मथुरा, अजमेर शरीफ एवं अन्य स्थानों के दर्शन करवाए गए। बसों द्वारा श्रद्धालुओं को श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब एवं श्री दमदमा साहिब, माता श्री वैष्णो देवी, माता चिंतपूर्णी जी, माता नैना देवी जी, माता ज्वाला जी, सालासर धाम, खाटू श्याम की यात्रा करवाई गई। हर बस में 43 यात्री हो सकते हैं। शर्त यह है कि लाभपात्री मेडिकल तौर पर फिट होना चाहिए और आसानी से यात्रा कर सके।  पंजाब सरकार की मुफ्त मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए पंजाब सरकार आवासीय प्रमाण पत्र, वोटर पहचान पत्र, आधार कार्ड, आयु का प्रमाण, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। लाभपात्री की उम्र 60 साल से अधिक होनी चाहिए। इसके साथ ही 75 साल से अधिक उम्र वालों को अपने साथ एक नौजवान को देशभाल के लिए साथ लेकर जाने की अनुमति है। चयनित लाभपात्री को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा सूचित किया जाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी:सीआईआई ने 20 पेटी व्हिस्की और देसी की बोतल के साथ एक को पकड़ा, एक फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं में जाली नंबर प्लेट लगाकर लग्जरी गाड़ियों से शराब …

7 रुपये की Lottery,, 1 करोड़ का इनाम…कोटकपूरा के मजदूर परिवार की चमकी किस्मत; जानें पूरी कहानी

फरीदकोट ,  (PNL) : पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक मजदूर परिवार की किस्मत …

Jalandhar में Trolley से टकराई Car , युवक की मौत; Driver को झपकी आने से हादसा, एक घायल

जालंधर , (PNL) : Jalandhar के शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार आई-20 कार ट्रॉली से …

Amritsar में 6.581 किलो हेरोइन बरामद:पैकिंग का सामान भी मिला, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई; मामला दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 6.581 किलोग्राम हेरोइन …

Chandigarh में मर्डर, मंदिर के बाहर ऑटो में बैठे लोगों पर Firing, एक युवक की मौत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गुरुवार रात सनातन धर्म मंदिर के बाहर …

पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर ने इस वजह से छोड़ दी सरकारी नौकरी, दिया इस्तीफा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप सिंह नत्थोवाल ने …

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन:परमिंदर झोटा को दी गई श्रद्वाजंलि, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का 6 दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू हो गया। …

जालंधर में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत, बहन बोली-गर्लफ्रेंड ने मरवाया:उसी के घर मरा मिला, निहंग से गनपॉइंट पर उठवाया; 4 साल से रिलेशन में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 22 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की मौत मामले में उसकी बहन …

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!