Friday , September 11 2026
Breaking News

कृपया ध्यान दें : इस वजह से दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगीं 22 यात्री ट्रेनें, अमृतसर से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल, उत्तर रेलवे ने जारी की सूची

फिरोजपुर, (PNL) : उत्तर रेलवे ने आगामी सर्दी व कोहरे के दिनों में विभिन्न रूट पर अप डाउन की करीब 22 यात्री ट्रेनों को रद्द रखने की घोषणा की है। इन ट्रेनों को दिसंबर से फरवरी तक 3 महीने के लिए पूरी तरह से रद्द रखा जाएगा। इसके अलावा चार यात्री ट्रेनों को आंशिक तौर पर निरस्त व 02 यात्री ट्रेनों के फेरों की संख्या कम करने की योजना है।

रेलवे विभाग ने यात्रियों को समय रहते सूचित करने के लिए रद्द की जाने वाली ट्रेनों की सूची को सितंबर में ही जारी कर दिया है। इस सूची में अमृतसर व जम्मू से विभिन्न राज्यों को आने जाने वाली 7 जोड़ी प्रमुख यात्री ट्रेनें भी शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से दिसंबर की छुटि्टयों में सफर पर निकलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्री अन्य ट्रेनों में टिकटें बुक करवा रहे हैं। इससे बाकी ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है।

ये ट्रेनें रहेंगीं रद्द

ट्रेन का नाम/ट्रेन नंबर/ कब से कब तक
1) चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट (12241/12242) 01 दिसंबर से 28 फरवरी/ 02 दिसंबर से 03 मार्च
2) कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटरा- कालका एक्सप्रेस (14503/14504) 03 दिसंबर से 28 फरवरी/ 04 दिसंबर से 01 मार्च
3) अमृतसर-नंगल डैम-अमृतसर एक्सप्रेस (14505/14506) 01 दिसंबर से 28 फरवरी/ 02 दिसंबर से 01 मार्च
4) ऋषिकेश-जम्मू तवी-ऋषिकेश एक्सप्रेस (14605/14606) 02 दिसंबर से 24 फरवरी/ 01 दिसंबर से 23 फरवरी
5) लाल कुआं-अमृतसर-लाल कुआं एक्सप्रेस (14615/14616) 07 दिसंबर से 22 फरवरी/ 07 दिसंबर से 22 फरवरी
6) पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस (14617/14618) 03 दिसंबर से 02 मार्च / 01 दिसंबर से 28 फरवरी
7) चंडीगढ़-फिरोजपुर-चंडीगढ़ सतलुज एक्सप्रेस (14629/14630) 02 दिसंबर से 01 मार्च / 01 दिसंबर से 28 फरवरी

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!