जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 करोड़ रुपए की हैरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Punjab News Live -PNL
September 16, 2024
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 किलो हेरोइन बरामद करके अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बरामद की गई हैरोइन की इंटरनेशनल मार्किट में कीमत 50 करोड़ रुपए है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के मुताबिक आरोपियों के तार पाकिस्तान स्थित तस्कर और संचालकों से जुड़े थे। ये सभी पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए हेरोइन की तस्करी कर रहे थे।