Wednesday , August 19 2026
Breaking News

14 अगस्त को होने जा रही पंजाब कैबिनेट की बैठक में इन तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाने का ऐलान कर दिया है। यह बैठक 14 अगस्त बुधवार को बुलाई जा रही है। बजट सेशन के उठान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द मानसून सत्र बुलाया जा सकता है। इस बैठक में कैबिनेट मानसून सत्र बुलाने की तरीख की घोषणा कर सकती है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से बुलाई गई बैठक 14 अगस्त की सुबह मुख्यमंत्री निवास पर बुलाई गई है। ये बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। जिसमें कई पेंडिंग मुद्दों पर चर्चा भी होगी और मानसून सत्र में उन्हें लाने की तैयारी भी पूरी कर ली जाएगी।

तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

पंजाब सरकार इस बैठक में तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकती है। दरअसल, पंजाब सरकार पंजाब पंचायती राज नियम 1991 में बदलाव करना चाहती है। इसके तहत कोई भी उम्मीदवार बिना पार्टी सिंबल व सपोर्ट के पंचायती चुनाव लड़ सकेगा। वहीं, अन्य मुद्दा चंडीगढ़ की सुखना लेक के पास इको सेंसिटिव जोन को लेकर भी चर्चा कर सकती है।

दरअसल, ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है और सितंबर महीने में इसे लेकर सुनवाई भी है। तीसरा मामला वेटरनरी डॉक्टरों का है। कांग्रेस सरकार के समय उनके वेतन में कटौती कर दी गई थी, जिसके बाद से वेटरनरी डॉक्टर संघर्ष कर रहे हैं। अनुमान है कि इस बैठक में इन तीन मुद्दों पर चर्चा अवश्य होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!