Thursday , July 9 2026
Breaking News

फरीदाबाद में ऑपरेशन के बाद युवक की जान गई:सुबह कार चलाकर खुद अस्पताल पहुंचा; शाम को मौत, परिवार ने डॉक्टर पर FIR की मांग की

फरीदाबाद, (PNL) : हरियाणा के फरीदाबाद जिले के संजय कॉलोनी सेक्टर 55 के रहने वाले 19 साल के स्वास्तिक की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। स्वास्तिक के परिवार वालों के मुताबिक वह सोमवार को खुद कार ड्राइव करके अस्पताल गया था।

स्वास्तिक को बीते कुछ दिनों से हल्का सर्दी जुकाम हुआ था, जिसकी दवाई बल्लभगढ़ के डॉक्टर राजीव आर्य के यहां से चल रही थी। डॉ आर्य ने परिवार को बताया था कि स्वास्तिक के नाक की हड्डी बढ़ी हुई है, जिसके चलते इसे अक्सर जुकाम रहता है। इसको ठीक करने के लिए स्वास्तिक के नाक की हड्डी का ऑपरेशन करना पड़ेगा।

जिसके बाद सोमवार शाम को राजीव आर्य ने सेक्टर 16 स्थित मोरिंगो एशिया अस्पताल में स्वास्तिक का ऑपरेशन किया। इस दौरान स्वास्तिक की मौत हो गई। अब परिवार वालों का कहना है सुबह स्वास्तिक ठीक था तो शाम को उसकी मौत कैसे हो सकती है।

पिता ने स्वास्तिक के शरीर के अंगों को दान किया

परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन परिवार वाले ऑपरेशन करने वाले राजीव आर्य और ऑपरेशन में शामिल सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिवार वालों के मुताबिक, स्वास्तिक ने इस साल ही नीट का पेपर दिया था। वह डॉक्टर बनाना चाहता था। इसके लिए उसने कोटा में कोचिंग करने का प्लान भी बनाया था।

चाचा भुवनेश्वर हिंदुस्तानी ने बताया कि जब तक पुलिस आरोपी डॉक्टर और उसके स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करती तब तक वे शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे। पिता शशिकांत ने अपने बेटे के कई अंगों को दान कर दिया। उनके पिता चाहते है कि उनके बेटे की आंखों से दूसरों की जिंदगी में उजाला आए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पहलगाम हमले को लेकर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा-पाकिस्तान तुम्हारा आटा-पानी बंद, तुम लड़ोगे तो हम क्यों दें…

हिसार, (PNL) : पाकिस्तान को लेकर हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा कि …

Hariyali Teej 2024: आज 30 हजार महिलाओं को कोथली देंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी, 100 करोड़ के बैंक लोन की राशि होगी वितरित

हरियाणा में सावन माह (Sawan 2024) के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज …

Haryana: पूर्व मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला कोच लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस से पिहोवा से मांगा टिकट

हरियाणा में अक्तूबर मे विधानसभा चुनाव हैं। राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर करीब 2250 …

Haryana: युवाओं के लिए राहत की खबर… सीटेट की तर्ज पर अब एचटेट और एसटेट की वैधता भी जिंदगी भर

हरियाणा में 2008 से एसटेट शुरू किया था। बाद में इसका नाम बदलकर एचटेट कर …

Paris Olympics: बबीता फोगाट ने पहलवान विनेश को दी बधाई, गीता बोलीं- जमाना झुकता है, बस झुकाने का जुनून चाहिए

हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने पर सभी लोग बधाई और शुभकामनाएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!