Wednesday , September 9 2026
Breaking News

हरियाणा सरकार द्वारा लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की घोषणा, मिलेगी एक सरकारी नौकरी

न्यूज डेस्क, (PNL) : कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 50 लाख रुपये व एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि विनय नरवाल के माता-पिता परिवार के जिस सदस्य को चाहेंगे, उसे सरकार की नीति के अनुसार नौकरी दी जाएगी। हरियाणा सरकार परिवार के साथ है। वहीं, सीएम ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा भी की है।

बता दें कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में नेवी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई थी। बुधवार को करनाल में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की छह अप्रैल को गुरुग्राम की हिमांशी से सगाई हुई थी। इसके बाद इसी साल 16 अप्रैल को दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!