Monday , May 25 2026
Breaking News

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने साइक्लोथॉन 2.0 को दिखाई हरी झंडी, नशा मुक्त हरियाणा का लिया संकल्प

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सिरसा में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत साइक्लोथॉन 2.0 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए पूरे राज्य में एक जन आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और हर नागरिक ने संकल्प लिया है कि हमें नशे को जड़ से खत्म करना है और हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है। यह यात्रा अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। हमारा लक्ष्य है कि हरियाणा का युवा स्वस्थ, मजबूत और प्रगतिशील हो। सीएम सैनी ने कहा कि सरकार नशा मुक्ति के लिए लगातार कदम उठा रही है और समाज के हर वर्ग को इस अभियान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में रंजिशन युवक पर तेजधार हथियारों से हमला:बाइक सवार युवकों ने घेरकर की मारपीट

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 2 पक्षों के बीच हुई झड़प का एक सीसीटीवी वीडियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!